Follow Us:

हिमाचल छोड़ने के बाद जेल में रहेंगे मुख्यमंत्री: बीजेपी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

गोपालपुर सरकाघाट के विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा है। बुधवार को विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री खुद का क्या हिमाचल छोड़ेंगे, उनसे तो हिमाचल छुड़वाया जाएगा जो कि आने वाले समय में बीजेपी करेगी। चाहे कोई राजा हो या रंक, कानून सबके लिए एक है और आने वाले समय में राजा को भी उनके अच्छे कामों की सजा मिलकर रहेगी। हिमाचल से बाहर जाने के बाद वह और कहीं नहीं बल्कि जेल में रहेंगे।

मुख्यमंत्री को अनुराग का फोबिया

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री को सांसद अनुराग ठाकुर से फोबिया हो गया है इसलिए वह उन्हें बच्चा कह रह हैं। मंडी में जो उनकी पत्नी को हार मिली वह इस फोबिया का नतीजा है। अब जमाना बदल गया है, लोग अब राजा रानी के नाम पर वोट नहीं बल्कि काम पर वोट देते हैं। आज हमें शर्म महसूस हो रही है कि वर्तमान सरकार ने देवभूमि को दैत्यभूमि बना दिया है।

कांग्रेस में हो रही लूट-घसीट

इंद्र ने कहा कि कांग्रेस में आपसी भेदभाव चल रहा है जिसके चलते सरकार विकास की और तो ध्यान भी नहीं देती। सारे नेता अपने पदों का दुरुपयोग करके लूट-घसीट करने में लगे हैं। विकास केवल बीजेपी के कार्यकाल में होता है कांग्रेस के कार्यकाल में तो केवल अपराध और झूठे वादे होते हैं।