यशवंत छाजटा के अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस में फिर मचा घमासान

<p>यशवंत छाजटा के शिमला जिला कांग्रेस का अध्यक्ष बनते ही कांग्रेस के भीतर फिर से घमासान मच गया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार रितेश कपरेट जो कि कल तक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे, उनको भी अभी तक पद से हटाया नहीं गया है। अब ये कांग्रेस नेता ही बता सकते हैं कि ऐसी क्या मजबूरी रही कि एक अध्यक्ष को न चाहते हुए हटाना पड़ा और दूसरा अध्यक्ष बनाना पड़ा।</p>

<p>हां इस बाबत कांग्रेस कार्यालय ने नई जानकारी दी है कि रितेश कपरेट सिर्फ कार्यकारी अध्यक्ष थे, जो कि अब भी हैं उनको पद से नहीं हटाया गया है। कांग्रेस महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने &#39;समाचार फर्स्ट&#39; को बताया की रितेश कपरेट को हटाकर यशवंत छाजटा को जिला अध्यक्ष नहीं बनाया गया है, बल्कि वह तो कार्यकारी अध्यक्ष थे और अब भी हैं। यदि स्वेच्छा से कपरेट हटना चाहें, तो उनकी मर्जी है।</p>

<p>अब चाहे कांग्रेस नेता कोई भी तर्क दें, लेकिन इस नियुक्ति के बाद अंदरखाते घमासान मच गया है। गौरतलब है कि पिछले कल शनिवार को यशवंत छाजटा को शिमला जिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। छाजटा को मुख्यमंत्री का खास माना जाता है और उनकी इस तरह से अचानक नियुक्ति की वजह भी मुख्यमंत्री से करीबी ही मानी जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

12 hours ago

मानसूनः डीसी ने अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने के दिए निर्देश

धर्मशाला, 06 जुलाई: कांगड़ा जिला में लगातार जारी बारिश को लेकर प्रशासन पूरी तरह से…

12 hours ago

पश्चिम बंगाल में महिलाओं से हिंसा के खिलाफ शिमला में महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा के विरोध में निर्मात्री ट्रस्ट ने…

12 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा जनता के सामने हुए भावुक

हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डा पुष्पेन्द्र वर्मा की देर शाम को हुई फरनोहल…

12 hours ago

शिमला में धूमधाम से मनाया गया तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का जन्मदिवस

शिमला में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का 89वां जन्मदिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।…

12 hours ago

नगरोटा में 4 दिवसीय बाल मेले का होगा भव्य आयोजन: बाली

धर्मशाला, 06 जुलाई: नगरोटा में विकास पुरूष जीएस बाली की जयंती के उपलक्ष्य पर 24…

12 hours ago