प्रदेश की जनता को मजदूर-किसान समर्थक तीसरे विकल्प की जरूरत: सीटू

<p>हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले शिमला के सीटू कार्यालय में सीटू जिला कमेटी शिमला के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में सीटू जिला महासचिव विजेंद्र मेहरा ने कहा है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें पूंजीपतियों की गोद में बैठी हुई हैं और उनके इशारे पर काम कर रही हैं।</p>

<p>प्रदेश की जनता को मजदूर किसान समर्थक तीसरे विकल्प की जरूरत है तथा कांग्रेस-बीजेपी को सत्ता से बाहर करने की जरूरत है। विजेंद्र ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार से मांग की है कि केरल की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार की तरह मजदूरों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये घोषित करें नहीं तो इनके खिलाफ मजदूर सड़कों पर उतरेंगे।</p>

<p>बैठक में बिहारी सेवगी, विजेंद्र मेहरा, रमाकांत मिश्रा, बाबू राम, कुलदीप डोगरा, अजय दुल्ता, खिमी भंडारी, हिमी देवी, किशोरी ढतवालिया, विनोद बिरसांता, बलबीर पराशर आदि ने&nbsp; भाग लिया।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

3 hours ago

धूमल को कमजोर करने के लिए जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के हारने का…

3 hours ago

मैं कोई सुई नहीं जो गुम हो जाऊंगी: कमलेश

देहरा भी अब मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र, मतदान के समय कोई गलती न करें  देहरा।…

3 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा का 12वीं वर्षगांठ पर विशेष तोहफा

ओपीडी परामर्श एवं इन्वेस्टिगेसंस पर दी जा रही छूट हिमकेयर में उपलब्ध है निःशुल्क उपचार…

3 hours ago

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का कहर, प्रदेश में 115 सड़कें बंद

हिमाचल के ज्यादातर हिस्सों में बीती रात से बारिश हो रही है। जिला कांगड़ा, शिमला…

3 hours ago

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए प्रशंसापत्र से सम्मानित होेने पर कृषि विभाग की सराहना की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश के कृषि विभाग को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष-2023 के…

21 hours ago