Follow Us:

तीन राज्यों में चुनावी जीत के बाद कांग्रेस के हौसलें बुलन्द, 2019 के लिए शुरू की कसरत

पी. चंद, शिमला |

शिमला, मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनावों में मिली जीत ने कांग्रेस पार्टी को संजीवनी देने का काम किया है। जीत से उत्साहित कांग्रेस पार्टी ने 2019 के लिए कमर कस ली है। राज्यों में मिली जीत को लेकर जिला शिमला कांग्रेस कमेटी ने बैठक के माध्यम से प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई संदेश भेजा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष यशवंत छाजटा ने बताया कि केन्द्र सरकार का अहंकार उसे 3 राज्यों में ले डूबा। तीन राज्यों में मिली जीत से देश भर में कांग्रेस पार्टी को संजीवनी मिली है। जीत का ये सिलसिला आने वाले 2019 लोकसभा तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस चारों सीटें जीतेंगी।