अग्निहोत्री का वार: ‘ट्रांसफर और दिल्ली दरबार में मशगूल है जयराम सरकार’

कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को निशाने पर लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अभी तबादलों के जश्न में मशगूल हैं और अभी तक उनकी दिल्ली दरबार की ही परिक्रमा चली हुई है।

अपने विधानसभा क्षेत्र हरोली में मीडिया को संबोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री को अब दिल्ली दरबार की परिक्रमा छोड़ विकास के कामों पर ध्यान देना चाहिए। 2019 लोकसभा चुनाव को टारगेट पर लेते हुए उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से हिसाब मांगने वाले बीजेपी सासंदों को खुद हिसाब देना होगा। सांसदों से हिसाब मांगने पर मुख्यमंत्री जयराम, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती और पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल क्यों तिलमिला रहे हैं।

RSS कार्यालय बन गया है मुख्यमंत्री का दफ्तर

मुकेश अग्निहोत्री ने जयराम सरकार में संघ के हस्तक्षेप की भी बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर टायर्ड और रिटायर्ड लोगों द्वारा सरकार चलाने का आरोप लगाने वाली बीजेपी ने मुख्यमंत्री कार्यालय को आरएसएस का कार्यालय बना दिया है। हमारे अधिकारी चाहें रिटायर्ड थे, लेकिन वो आईएएस लेवल के अनुभवी अधिकारी थे। मगर, अब जिन लोगों को मुख्यमंत्री के दफ्तर में बैठाया गया है, उनका क्या अनुभव है।

अग्निहोत्री ने कहा कि 63 नेशनल हाईवे का ढिंढोरा पीटने वाली बीजेपी के सांसद और विधायक बताएं कि आखिर इन हाईवे के लिए केंद्र से कितना पैसा आया है।

Samachar First

Recent Posts

लोकसभा तथा विस उपचुनाव के लिए पहले दिन कोई नामांकन नहीं

धर्मशाला, 07 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि मंगलवार को नामांकन…

6 hours ago

कांग्रेस सरकार के प्रयासों से घोषित हुआ जेओए आईटी का रिजल्ट : कांग्रेस

शिमला: मुख्य संसदीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा…

6 hours ago

धनबल को जवाब देकर जनता ही बचा सकती है लोकतंत्रः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के आनी में एक चुनावी जनसभा…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश की सम्पदा को लूटने नहीं दूगाः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के नीरथ में लूहरी जल विद्युत…

6 hours ago

मंडी: बाहल्ड़ा पंचमुखी हनुमान केसरी दंगल सोलन के देव ने जीता

मंडी, 7मई: जिले के सरकाघाट की तहसील बल्दवाडा के स्पोर्ट्स क्लब बाहल्ड़ा कमेटी ने म‌ई  में…

6 hours ago

महिला कांग्रेस महिलाओं को दी गई गारंटीयों को घर-घर तक पहुंचाने का करेगी काम

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव व हिमाचल प्रभारी नीतू सोइन व प्रदेश महिला कांग्रेस…

6 hours ago