Follow Us:

‘धार्मिक भावनाओं को भड़का रही भाजपा, ताकि लोग मूलभूत सुविधाएं भूल जाएं’

डेस्क |

पी. चंद। राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त होने पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कुलदीप राठौर का अभिनंदन किया गया। इस दौरान जहां उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा वहीं कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद भी किया। अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाते हुए राठौर ने हाईकमान का आभार भी जताया।

कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश कांग्रेस को एकजुट करने के साथ ही उपचुनाव में जीत दर्ज करने में वे कामयाब हो पाए थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा आज लोकतंत्र पर हमला कर रही है। भाजपा की सरकारें बुलडोजर मकान पर नहीं बल्कि लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्थाओं पर चल रहा है। लोकतंत्र के लिए नेताओं ने कुर्बानियां दी हैं, जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।

क्या मूलभूत सुविधाओं से भटका रही भाजपा?

वहीं, उन्होंने पन्नु पर एन्टी टेरीरिस्ट फ्रंट के द्वारा 51 लाख का इनाम रखने पर कहा कि भाजपा आज महंगाई-बेरोजगारी से लोगों का ध्यान हटाने के लिए लोगों की साम्प्रदायिक सद्भावना भड़काने का प्रयास कर रही हैं। धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण किया जा रहा है ताकि लोग मूलभूत समस्याओं को भूल जाये। भाजपा को कांग्रेस का वंशवाद दिखाई दे रहा है अपना नहीं।