Follow Us:

अमित सैनी मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस के महासचिव नियुक्त

समाचार फर्स्ट |

जिला मंड़ी के सुंदरनगर के अमित सैनी को मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस के महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है। अमित सैनी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष ठाकुर द्वारा हाल ही में मंडी लोकसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस कार्यकारिणी विस्तार में अमित सैनी को मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस के महासचिव पद का कार्यभार सौंपा गया है।  

इस नियुक्ति पर अमित सैनी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य सोहन लाल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रघुबीर सिंह बाली, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर और मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह का धन्यवाद किया है।