जश्न पर शाह का पू्र्व PM पर तंज, मोनी बाबा पीएम नहीं 56 इंच वाला मोदी है…

सरकार के दूसरे साल के जश्न में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने सरकार को बधाई दी। देवभूमि और वीरभूमि को प्रणाम करते हुए शाह ने कहा कि हिमाचल के वीरों ने देश की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर कर दिए। पहला परमवीर चक्र सहित चार परमवीर चक्र हिमाचल के वीरों को मिले हैं। काम का हिसाब लेकर ही भाजपा जनता के सामने आती है। गैस कनेक्शन देकर देश की माताओं बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाई। आयुष्मान योजना को आगे बढ़ाते हुए हिम केयर योजना से गरीबों का इलाज़ हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक साल में ही वन रैंक वन पेंशन शुरू किया। आतंकवाद पर भाजपा सरकार ने कड़ा प्रहार किया। मोनी बाबा पीएम नहीं है बल्कि 56 इंच के पीएम मोदी हैं। ये पाक भूल गया कि भारत ने पाक के घर मे घुसकर स्ट्राइक की। 370 को खत्म किया। राम जन्मभूमि में राम मंदिर का रास्ता साफ हुआ। इसमें न्यायालय ने आदेश दिया है जल्द अयोध्या में मंदिर बनेगा।

CAA लाकर शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम किया। धर्म के नाम पर पाक और बांग्लादेश में अल्पसंख्यक पर अत्याचार किया गया। इनको अब नागरिकता दी जा रही है। ये एक्ट भारत सरकार की साईट पर है। राहुल गांधी को चुनोति है कि इसमें नागरिकता छिनने का अधिकार नहीं है बल्कि नागरिकता देने का अधिकार है। देश के एकता अखंडता को तोड़ने का काम कांग्रेस काम न करे। मनमोहन की भ्रष्टाचार सरकार थी मौजूदा सरकार ने उसको खत्म किया एक भी आरोप सरकार पर नहीं लगा।

भारत को अगले पांच साल में 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाएंगे। हिमाचल में इन्वेस्टरमीट हुई जिसका कांग्रेस विरोध कर रही है। 85 हज़ार करोड़ के एमओयू इसमे हुई है  औऱ आज 13 हज़ार करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग है। जनमंच एक सराहनीय कदम है। हिमाचल में मोदी का लगाव है। रोहतांग टनल का नाम अटल पर रखा गया। 95 हज़ार करोड़ के अलग प्रोजेक्ट दिए गए। 70 एनएच दिए है। वीरभद्र सरकार एक भी डीपीआर नहीं दे पाई और मौजूद सरकार ने 58 एनएच की डीपीआर दे दी है। मंडी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे की प्रक्रिया जारी है। मोदी और जय राम का माणिकांचन योग है।

Samachar First

Recent Posts

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

9 mins ago

हिमाचल की प्रतिभा रांटा की फिल्म ‘लापता लेडीज’ ऑस्कर 2025 के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री

शिमला: बॉलिवुड फिल्म निर्देशक किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर-2025 के लिए…

30 mins ago

रात के अंधेरे में एसीपी सुकन्या शर्मा ने ली महिला सुरक्षा की परीक्षा

Luckhnow/ Agencies। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सुकन्या शर्मा…

56 mins ago

आंध्रप्रदेश जा रहा 15 लाख का सेब लदा ट्रक बीच रास्ते से गायब

शिमला: हिमाचल प्रदेश से लगभग ₹15 लाख मूल्य के सेब लेकर आंध्र प्रदेश जा रहा…

2 hours ago

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

2 hours ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago