कुल्लू: शंगचर में दो मकान चढ़े आग की भेंट, 5 लाख का नुकसान

<p>जिला कुल्लू की उझी घाटी में शंगचर गांव में दो मकान आग की भेंट चढ़ गए। आगजनी की इस घटना में मोहन लाल और आत्मा राम के मकान जलकर राख हो गए हैं। आग लगने से दोनों परिवारों को करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है। आगजनी की यह घटना वीरवार देर रात को पेश आई है लेकिन इसकी सूचना दमकल विभाग को नहीं दी गई।</p>

<p>ग्रामीणों ने अपने ही स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने आग को इधर-उधर फैलने से तो रोक लिया लेकिन इसकी चपेट में आए दो मकानों को नहीं बचाया जा सका। इस आगजनी की सूचना मिलने के बाद पतलीकूहल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नुकसान का जायजा लिया।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगजनी की घटना के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है। इस घटना में मोहन लाल और आत्मा राम के दो घर जलकर राख हो गए हैं जिसमें करीब 5 लाख के नुक्सान होने का अनुमान लगाया गया है। प्रशासन की टीम नुक्सान का आंकलन करने में जुटी हुई है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

एडीएम कांगड़ा डॉ. हरीश गज्जू CM के अतिरिक्त सचिव, विशाल शर्मा SDM हरोली

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने रविवार को अवकाश के बावजूद प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच…

21 mins ago

आज का राशिफल: जानें किस राशि के लिए सोमवार शुभ रहेगा

आज का राशिफल 30 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

37 mins ago

स्मृतियों का ‘एहसास’: प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर हरोली में विशेष कार्यक्रम, RS बाली ने भी अर्पित किए श्रद्धासुमन

  Haroli:  डिप्‍टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…

15 hours ago

1500 मीटर अंडर 17 दौड़ में तन्मय शर्मा और रितिका ने जीतीं स्वर्ण पदक

  Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…

16 hours ago

ढलियारा कॉलेज में स्वच्छता पखवाड़ा, एक दिवसीय कैंप आयोजित

  Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…

16 hours ago

चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया चेकअप, 1000 से अधिक लोग पहुंचे

  Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…

16 hours ago