आंध्र प्रदेश के सीएम जगन रेड्डी के मंत्रिमंडल में होंगे पांच डेप्युटी CM

<p>आंध्र प्रदेश में नवनिर्वाचित वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की सरकार नया राजनीतिक प्रयोग करने जा रही है। आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन रेड्डी ने शुक्रवार को एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए अपने 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पांच उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने का फैसला लिया है।</p>

<p>नए मंत्रिपरिषद का गठन शनिवार को एक सार्वजनिक कार्यक्रम में किया जाएगा। इसमें मुख्&zwj;यमंत्री के अलावा 5 उप मुख्&zwj;यमंत्री और 19 केबिनेट मंत्री शपथ लेंगे। उन्होंने शुक्रवार को मंत्रीमंडल की बैठक में ऐलान किया है कि उनके नए मंत्रीमंडल में अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और कापू समुदाय से एक-एक डेप्युटी सीएम होंगे।</p>

<p>अभी तक देश के किसी भी राज्य में ऐसा पहले कभी नहीं किया गया। ऐसा करने वाला आंध्र प्रदेश देश का पहला राज्य बन जाएगा जहां एक साथ पांच डेप्युटी सीएम होंगे। 25 सदस्यीय इस मंत्रिपरिषद का शपथग्रहण शनिवार को होगा। रेड्डी ने बताया कि वह ढाई साल बाद कैबिनेट में बदलाव करेंगे। उन्होंने विधायकों से लोगों की समस्याओं को लेकर सावधानी से काम करने के लिए कहा।</p>

Samachar First

Recent Posts

पीएम मोदी ने बेरोजगारों, महिलाओं और आम जनता को ठगा: आनंद शर्मा

सिहुंता(चंबा), 15 मई: कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा…

11 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 40 तथा विधानसभा क्षेत्रों के उप-चुनावों के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि संसदीय क्षेत्रों के 51 उम्मीदवारों…

11 hours ago

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र में 11 प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही

धर्मशाला, 15 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा चंबा…

12 hours ago

‘व्यापक बदलावों के लिए पत्रकारों को ज्यादा ज़िम्मेदारी से करना होगा काम’

जयपुर: द फ्यूचर सोसाइटी के अभियान "जेंडर सेंसिटिव राजस्थान" के तहत 15 मई, बुधवार को…

12 hours ago

CAA के तहत पहली बार मिली भारतीय नागरिकता, 14 लोगों को मिला सिटीजनशिप सर्टिफिकेट

केंद्र सरकार ने CAA लागू करने के बाद पहली बार 300 शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता…

12 hours ago

जयराम ठाकुर का मुख्यमंत्री पर निशाना, पूरी नहीं होने वाली मुख्यमंत्री की व्यवस्था परिवर्तन की फिल्म

बुधवार को नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पेंशनर और वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ के साथ…

13 hours ago