Categories: हिमाचल

मुख्यमंत्री के OSD बने लोगों के लिए मसीहा, बच पाएगी 8 लोगों की जान

<p>मुख्यमंत्री के OSD महेंद्र धर्माणी पीड़ित लोगों के लिए मसीहे से कम नहीं। उनकी एक मदद से एक व्यक्ति को अब जिंदगी मिल पाएगी और उनके साथ-साथ कई लोग लाभान्वित होंगे।</p>

<p>दरअसल, हमीरपुर जिला के संतोष कुमार गांव मोही की दोनों किडनियां फेल हो गई थी और वे उपचार के लिए DMC हॉस्पिटल लुधियाना गए। यहां डॉक्टर ने कहा कि उनकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं। लेकिन उनकी पत्नी का ब्लड ग्रुप उनसे मिलता है तो उनकी जान बच सकती है और आपको अपनी पत्नी की एक किडनी ट्रांसप्लांट हो सकती है। इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है, जिसका एक स्वास्थ्य बोर्ड होता है जिसका चैयरमेन निर्देशक स्वास्थ्य विभाग हिमाचल सरकार होता है। अग़र वे एक महीने के अंदर मिल सकती है तो संभव हो पाएगा कि उनकी जान बच जाए।</p>

<p>इसकी अनुमति लेने के लिए महीनों प्रदेश के सरकारी कार्यकालयों में चक्र लगाने के बाद ही बड़ी मुश्किल से मिल पाती है। इसके लिए कई दफा संतोष का परिवार इधर उधर भटकते रहा, लेकिन बाद में उनकी मुलाक़ात मुख्यमंत्री के OSD धर्माणी से हुई। उन्होंने सारी कहानी बयां की और वे उसके लिए एक मसीहा बन कर आये जो काम करवाने के लिए महीनों लगा जाते हैं वे उन्होंने प्रदेश के सभी कार्यलयों से एक दिन में कर के NOC दिलवाई। इसके साथ में 7 और लोग जो अपनी चैयरमेन निर्देशक स्वास्थ्य विभाग हिमाचल सरकार से लेने के लिए इधर-उधर भटक रहे वे भी साथ में लाभान्वित हुए।</p>

<p>यदि उनका परिवार OSD महेंद्र धर्माणी का साथ नहीं मिला होता तो आज वे अपनी जिन्दगी से हाथ दो बैठते। लेकिन, इससे ये भी साफ़ हो जाता है की बिना राजनीतिक सहयोग से आम आदमी को इधर-उधर भटकना पड़ता है और सरकारी विभाग इसको कठपुतली समझ कर इधर-उधर नचाता रहता है। वहीं, सरकारी विभाग की लापरवाही के कारण कई लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ता होगा… लेकिन स्वास्थ्य विभाग पहले ही मरीज से ये भी लिखवा कर ले लेता है की यदि मरीज को कुछ हो जाता है तो वे खुद जिम्मेदार होगा। डॉ को कलियुग का भगवान माना जाता है तो फिर ये सब क्यों किया जाता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

16 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

16 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

16 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

17 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

17 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

17 hours ago