पॉलिटिक्स

अपनी ही सरकार से क्यों नाराज हैं अनिल शर्मा? क्या 2022 चुनाव में बदलेंगे पाला?

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं मौजूदा मंडी के विधायक अनिल शर्मा ने विधानसभा मे मंडी विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रश्न लगाए थे. उनका अरोप था कि स्कूलों में नई इमारतें बनाई जानी हैं जिसका वजट 4 करोड़ है, लेकिन सरकार की ओर से मात्र दो लाख का बजट ही उपलब्ध करवाया जा रहा है.

अब विधानसभा में आए जवाब से वे असन्तुष्ट दिखे और सदन से बाहर आ गए. उन्होंने अरोप लगाया कि मैं भाजपा सरकार का एक मात्र विधायक हूं जिसका पटिकाओं में नाम तक नहीं दिया जाता. जबकि मुझे बार बार मंचों पर भी जनता के सामने जलील किया गया. उसके बाद भी मैने मंडी के विकास के लिए सरकार के साथ काम किया है.

उन्होंने कहा कि सरकार मंडी के लिए एक भी विकासात्मक योजना नहीं बता पाई. जबकि मंत्री महेन्द्र सिंह ने जल शक्ति विभाग की ओर से करोड़ों रुपये के विकासात्मक कार्य हर विधानसभा में बताए, लेकिन मंडी का उन्होंने नाम तक नहीं लिया. अनिल शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री एक काम मंडी के लिए ऐसा कर दें जिसके चलते मैं 2022 मे मुख्यमंत्री का नाम लेकर जनता के बीच वोट मांग सकूं. वहीं अनिल शर्मा से जब 2022 में किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह जनता तय करेगी कि मैं किस पार्टी से चुनाव लड़ूंगा.

Samachar First

Recent Posts

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

15 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

24 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

33 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

46 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

57 mins ago

संजौली मस्जिद विवाद: स्थानीय लोगों को पार्टी बनाए जाने पर 4 बजे आएगा फैसला

Shimla: शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के मामले…

1 hour ago