बाली के पक्ष में नारेबाजी हुई, तो इसमें कुछ गलत नहीं: अनिल शर्मा

पंचायती राज मंत्री अनिल शर्मा ने परिवहन मंत्री के मंडी दौरे पर जीएस बाली को सीएम पद का कैंडिडेट बनाने को लेकर हुई नारेबाजी पर कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है। जीएस बाली एक वरिष्ठ नेता हैं और उनके पक्ष में नारे लगाए जाने में कोई गलत बात नहीं है।

अनिल शर्मा ने कहा कि परिवहन मंत्री का मंडी को दी गई सौगातों के लिए धन्यवाद किया। बता दें कि जब जीएस बाली मंडी दौरे पर गए थे तो कार्यकर्ताओं ने जीएस बाली को सीएम पद का कैंडिडेट बनाए जाने के पक्ष में खूब नारे लगाए थे।

चुनावों में वीरभद्र सिंह ही होंगे कांग्रेस का चेहरा

अनिल शर्मा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ही कांग्रेस का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है, जबकि हिमाचल में कांग्रेस विकास के नाम पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस की खींचतान पर सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर कई तरह के मतभेद चलते रहते हैं। लेकिन, कांग्रेस चुनावों के लिए तैयार है और एकजुट होकर कार्य करके मिशन रिपीट करेगी।

अनिल शर्मा ने कहा कि वह किसी एजेंडे को लेकर चुनाव नहीं लड़ते हैं बल्कि क्षेत्र की समस्याओं को सुलझाने पर काम करते हैं। उनको मंडी सदर की जनता ने लगातार जीत दिलाई है और इस बार भी उन्हें क्षेत्र की जनता पर पूरा भरोसा है।

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

14 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

14 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

14 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

14 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

14 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

1 day ago