AAP को लगा एक और झटका, पंजाब के विधायक बलदेव सिंह ने दिया इस्तीफा

पंजाब में आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है। सूबे के आम आदमी पार्टी विधायक मास्टर बलदेव ने इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को भेज दिया है। मास्टर बलदेव सिंह पंजाब की जैतो सीट से विधायक हैं। इसके पहले, विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा दे दिया था।

मास्टर बलदेव ने आरोप लगाया है कि पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल केवल दलित कार्ड इस्तेमाल करते हैं। बलदेव सिंह ने आलाकमान पर पार्टी के सिद्धातों और नीतियों से अलग हटने का आरोप लगाया है। पत्र में उन्होंने सुखपाल सिंह खैहरा को उनके पद से हटाए जाने पर नाराजगी हाजिर करते हुए लिखा है कि इसका फैसला लेने से पहले सभी विधायकों को विश्वास में नहीं लिया गया था। कुछ करीबी विधायकों को दिल्ली बुलाया गया और उन्हें सादे कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा गया था। बलदेव सिंह ने कहा है कि उन्हें ना ही इस मीटिंग में बुलाया गया और ना ही कोई राय मांगी गई।

इसके पहले भी सुखपाल सिंह खैहरा ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा था कि आप अपने मूल सिद्धांतों और विचारधारा से पूरी तरह से भटक चुकी है। उन्होंने कहा था कि आप अब वैसी नहीं रही, जो अन्ना आंदोलन के वक्त खड़ी हुई थी। खैहरा ने ई-मेल के जरिए अपना इस्तीफा आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को भेजा था।

बता दें कि इससे पहले आप नेता और वरिष्ठ वकील एच एस फूल्का ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया था। फूल्का ने ट्वीट कर कहा था, 'मैंने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और अपना इस्तीफा केजरीवाल जी को सौंप दिया है। हालांकि उन्होंने मुझे इस्तीफा नहीं देने को कहा, लेकिन मैंने इस्तीफे पर जोर दिया।'

Samachar First

Recent Posts

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

6 hours ago

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 888 आवश्यक दवाओं और 273 चिकित्सा उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

Shimla: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक…

6 hours ago

शिमला में महिला के साथ बैंक कर्मी ने की धोखाधड़ी, ₹5,238 की किस्त कटने पर हुआ खुलासा

Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बैंक कर्मी ने महिला खाता धारक के…

6 hours ago

शिक्षकों के विदेश दौरे के बनाए नियम, 100% रिजल्ट देने वाले होंगे योग्य

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के विदेश दौरे को लेकर…

6 hours ago

खेलों से युवाओं को नशे से दूर रखना होगा संभव: कुलदीप सिंह पठानिया

मलकवाल में दो दिवसीय राष्ट्रीय जूनियर कुराश चैंपियनशिप का समापन नूरपुर: हिमाचल प्रदेश विधानसभा…

7 hours ago

हिमाचल स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी: सुझावों के लिए कमेटी ने खोला रास्ता, 4 नवंबर को अगली बैठक

शिमला: हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स के लिए एक समुचित नीति तैयार करने को…

10 hours ago