Follow Us:

केंद्रीय मंत्री ने पिता के पांव छूकर कहा ‘हैप्पी बर्थ-डे’, लगा बधाई देने वालों का तांता

डेस्क |

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपना जन्मदिन घर समीरपुर में मनाया। इस दौरान बधाई देने वालों का समीरपुर में तांता लगा रहा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल के पांव छू कर जन्मदिन की बधाई दी। धूमल को जन्मदिन पर भोरंज के सम्मू ताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र सहित सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर अनुराग ठाकुर सहित पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर और जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि भी पहुंचे। पंचायती राज मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा धूमल के मार्गदर्शन में काम करने का मौका मिला है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने जन्मदिन पर प्रदेश की जनता आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा मेरा जीवन लोगों के लिए है। विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

धूमल के जन्मदिन पर करोड़ों के शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 40 करोड़ रुपये के शिलान्यास और उद्घाटन सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रेम कुमार धूमल के जन्मदिन पर हुए हैं। सुजानपुर को पर्यटन की दृष्टि से संवारा जाएगा। सुजानपुर में बीडोओ भवन बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा सुजानपुर की तर्ज पर विकास कार्य पूरे प्रदेश में भी करवाए जाएं। हिमाचल प्रदेश व गुजरात में विधानसभा चुनावों की भाजपा जीत दर्ज करेगी।