Follow Us:

CM को अपने केस निपटाने से फुर्सत नहीं, जनता मांगे हिसाब: अनुराग

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हमीरपुर के बीजेपी सांसद अनुराग ने ठाकुर ने एक बार फिर मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए बड़ा बयान दिया है। ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के स्वार्थी और उदासीन रवैये के कारण कांग्रेस सरकार के वर्तमान शासन में नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। 2013 में जब से उन्होंने CM का पद संभाला है तब से ही उनके और उनके परिवारवालों के सदस्यों का नाम भ्रष्टाचार के मामलों में सामने आने लगे हैं और उन्हें जनता की समस्याएं सुलझाने के बजाय अपने केस निपटाने से ही फुर्सत नहीं है।

ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को मुख्यमंत्री से हिसाब मांगना चाहिए कि जो पैसा जनता के लिए खर्च होना चाहिए था उनका फार्महाउस खरीद कर मुख्यमंत्री किस तरह से जनता की सेवा कर रहे हैं। यहां तक की जो टैक्स जनता पे करती है वह हिमाचल का विकास होने के बजाय कहां जाता है। हिमाचल के आम आदमी को मुख्यमंत्री से हिसाब मांगने का पूरा अधिकार है।

सांसद ने कहा कि एक राज्य जिसे अतीत में करीब 85 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं, वे अब नंबर 1 की स्थिति से 24 वें स्थान पर आ गया है। हर दूसरे दिन आप महिलाओं के खिलाफ अपराध की खबर सुनते हैं और मुख्यमंत्री इस तरह की घटनाओं को छोटी और आम घटना मानते हैं। हिमाचल की जनता ने उन्हें राज्य के विकास के लिए वोट दिया था मगर 5 साल वे तिजोरिया भरने में व्यस्त रहे।