Follow Us:

पालमपुर में बोले अनुराग ठाकुर, कहा- कांग्रेस आज तक लोगों को क्यों नहीं दे पाई नागरिकता

मनोज धीमान |

भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के समापन अधिवेशन पर केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केरल में संघ के लोगों की हत्या की जाती रही है। जबसे मोदी की सरकार आई है समाज के सभी वर्गों के लिए बहुत कुछ किया। विधवा हो या बूढापा हो सभी को पेंशन मिलती है। आज पीएम किसान योजना है जिसमें किसानों को 6000 खाते में भेजा जाता है। देश के लाखों लोगों को 1000 रुपये पेंशन भी मोदी की सरकार ने करके दिया है।

हिमाचल में पूर्व सैनिक हैं इनकी मांग को 15 हजार करोड़ रुपये देकर मोदी सरकार ने मांग को पूरा किया है। राम मंदिर बनाने का निर्णय भी सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। आजादी के बाद धर्म के नाम पर बंटबारा हुआ तब महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान में किसी को भी सताया जाएगा तो उनको भारत में नागरिकता दी जाएगी। हिन्दोस्तान में किसी मुसलमान की मस्जिद में जाने से नहीं रोक गया। सभी धर्मों के लोग यहां रहते हैं। टेंट में रहने वाले लोगों को नागरिकता मोदी सरकार ने दी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज तक वह इस काम को क्यों नहीं कर पाई।

एनआरसी कौन लाया?

1985 में असम समझौता करते हुए उन्होंने संशोधन कानून बनाया। सोनिया और मनमोहन ने असम में एनआरसी लागू किया। यह सभी कांग्रेस ने करवाया है और भाजपा पर आरोप लगाए जा रहे हैं। पूरे देश में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। इस देश को मजबूत करने का काम हमने किया है।

मांगो पर बोले ठाकुर

पेंशनर्स की मांगो पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र में महासंघ के अधिकारियों के साथ बैठक होगी और प्रधान मंत्री तक इस बात को ले कर जाऊंगा।