<p>चुनावी मुहिम को धार देने के लिए बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर लगातार कांग्रेस की सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। श्री नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे अनुराग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार को टायर्ड और रिटायर्ड लोग चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ लूट को तरजीह दी है।</p>
<p>इस दौरान अनुराग ठाकुर लोगों को रेललाइन का सपना दिखाकर वोट मांगते हुए भी दिखाई दिए। अनुराग ने लोगों से कहा कि अगर बिलासपुर में रेल-लाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग की सुविधा लेना चाहिते हैं तो बीजेपी को वोट दें।</p>
<p>अनुराग ने आरोप लगाए कि कांग्रेस की सरकार ने उनके विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव किया है। विकास से महरूम इलाकों के लिए उन्होंने प्रदेश की वीरभद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…