Follow Us:

हॉकी चुनाव: अनुराग का पलटवार, कहा- झूठ बोल रहीं हैं विद्या स्टोक्स

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हिमाचल प्रदेश हॉकी अध्यक्ष चुनाव पर विद्या स्टोक्स के आरोपों पर बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने पलटवार किया है। समाचार फर्स्ट को दिए एक्सक्लूज़िव बयान में अनुराग ठाकुर ने कहा कि है कि विद्या स्टोक्स के आरोप बेबुनियाद हैं और वह झूठ बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्या स्टोक्स राजनीति से प्रेरित होकर गलत इल्जाम लगा रही हैं।

अनुराग ठाकुर का कहना है कि हिमाचल हॉकी के अध्यक्ष पद चुनाव में सभी प्रक्रियाओं का वैध तरीके से पालन किया गया। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की तरफ से एक सदस्य और प्रदेश सरका की तरफ से एक सदस्य बतौर ऑब्जर्वर मौजूद थे। — आगे की ख़बर विज्ञापन के नीचे है, कृपया स्क्रॉल करें…

उन्होंने कहा कि विद्या स्टोक्स की खुद की उम्र 85 साल से ऊपर है, जबकि इंडियन ओलिंपिक के मानकों में उम्र 75 साल से ज्यादा नहीं होना चाहिए। विद्या स्टोक्स के चुनाव संबंधी जानाकरी नहीं देने के आरोप पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी को सूचित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारी मौजूद थे, सिवाय स्टोक्स के। हालांकि, उन्हें भी पत्राचार के जरिए सूचना भेजी गई थी। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि अगर उनके इस दावे पर शक है, तो वे मीडिया के जरिए सबूत भी मुहैया करा देंगे।