अनुराग ठाकुर का धर्मशाला दौरा रद्द, अचानक जाना पड़ा असम

अनुराग ठाकुर का धर्मशाला दौरा रद्द हो गया है और कांग्रेस गदगद हो गई है। शुक्रवार देर रात दिल्ली से यह संदेश धर्मशाला पहुंचा कि ठाकुर को अचानक असम जाना पड़ रहा है। लिहाजा अब माहौल यह बन गया है कि जनता की तरफ से जिस लिहाज की उम्मीद भाजपा को दिख रही थी, उस पर संशय के बादल छा गए हैं।

दरअसल, धर्मशाला नगर निगम में फिलहाल कांग्रेस की तरफ से मिल रही तगड़ी टक्कर से बचने के लिए हिमाचल भाजपा ने ठाकुर नाम का ब्रह्मास्त्र चलाने की योजना बनाई हुई थी। आज तय कार्यक्रम के मुताबिक ठाकुर के चार जगहों पर कार्यक्रमों का ई-पोस्टर भी जारी कर दिया था। पर अचानक गिरी गाज ने भाजपा को फिलहाल सदमे में डाल दिया है।

आम विधानसभा चुनावों की तरफ बढ़ रही जयराम सरकार को जिस तरह से विरोधी पक्ष की तरफ से चुनौती मिलनी शुरू हुई है,वह कई मायनों में हैरान करने वाली है। सियासी माहिर भी यह कबूल रहे हैं कि मोदी मैजिक के दौर में भी जिस तरह के भाजपा के प्रति खिन्नता का माहौल बन चुका है,वह हिमाचल भाजपा और सरकार के लिए सुखद संकेत नहीं है। सत्ता पक्ष से अलगाव की भावना पनपना कोई नई बात नहीं है,मगर वक़्त से पहले सरकार के लिए अलगाव के संकेत उभरना 2022 के लिए बड़ा अलार्मिंग सिग्नल जरूर हैं।

अभी के माहौल में खास बात यह भी है कि जनता का पलड़ा कांग्रेस की तरफ झुकने की वजह यह नहीं है कांग्रेस कोई बहुत बड़ी ताकत बन चुकी है या फिर वो कोई करिश्मा कर रही है। इस बाबत सियासी माहिर कहते हैं कि यह भाजपा की लीडरशिप का जनता के प्रति लापरवाह रवैया है। हिमाचल की भाजपा सरकार और संगठन इस मुगालते में हैं कि मोदी है तो वापसी भी मुमकिन है।

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

5 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

6 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

7 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

8 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

8 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

8 hours ago