Follow Us:

डिमांड और सप्लाई के सिद्धांत से चलती है सेब की मार्किट, कांग्रेस खुद नहीं खरीदती थी सेब: सुरेश भारद्वाज

पी. चंद |

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने लगातार सरकार पर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे सेब की खेती को बर्बाद करने के विषय में कहा कि कांग्रेस की सरकार होती वो भी नहीं खरीदती खुद सेब यह तो मार्किट पर डिपेंड करता है।

उन्होंने कहा कि उतार चढ़ाव आते रहते हैं भाजपा ने MIS में भी 1 रूपए की रिकॉर्ड वृद्धि की है। कांग्रेस सिर्फ 25 पैसे बढ़ाती थी, डिमांड और सप्लाई के हिसाब से चलती मार्किट चलती है। सरकार सिर्फ MIS में सेब खरीद सकती है जिसके तहत एपीएमसी और हिम्फेड सेब की खरीदारी कर रही है।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा मार्किट पराला मंडी या शिमला नहीं है, दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद मार्किट है जहां सेब जाता है। सेब से 5 हज़ार करोड़ की आर्थिकी है। अभी तक 90 लाख से 1 करोड़ पेटीयां मार्किट में पहुंच गयी हैं इसलिए मार्किट में रेट डाउन हुआ है।