Follow Us:

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में दूसरे चरण में 4 जिलों में हुई 11 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति

पी. चंद, शिमला |

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सहमती पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में दुसरे चरण में 11 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने 4 जिलों के 11 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।

इससे पहले कांग्रेस कार्यकारिणी ने पहले चरण में 10 जिलों में 36 ब्लॉक अध्यक्षों की नियक्ति की थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीर राठौर ने बताया कि जल्द ही तीसरे और चौथे चरण में प्रदेश के 72 ब्लॉकों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी जाएगी। कुलदीप राठौर ने उम्मीद जताई है कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी पूर्ण रूप से गठित कर दी जाएगी।

इन्हें बनाया ब्लॉक अध्यक्ष-

बता दें कि कुछ महीनों पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर कुलदीप राठौर पर ही भरोसा जताया था। लंबे वक्त से इस बात की प्रतिक्षा हो रही थी कि प्रदेश अध्यक्ष कब अपनी नई टीम बनाते हैं। जिसकी शुरूआत ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति के साथ हो गई है। सबसे ज्यादा दिलचस्पी इस बात को लेकर है कि राठौर की जो नई टीम बनेगी वो कैसी होगी।

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद राठौर ने 70 लोगों से ज्यादा की भारी भरकम टीम बनाई थी। क्या नई टीम छोटी होगी या पहले की तरह बड़ी। इसके साथ ही जिला अध्यक्षों के तौर पर किन लोगों की नियुक्ति होती है। इसके साथ ही महासचिव, सचिव जैसे पदों पर किन-किन लोगों को नियुक्त किया जाता है।