क्या जवानों के नाम पर राजनीति कर रहे PCC चीफ़?, देखें क्या कुछ कहा…

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चीफ़ कुलदीप राठ़ौर अपने चुनावी गतिविधियों में श़ायद इतना मशगूल हैं कि वे कुछ मार्मिक पहलुओं पर भी सरकार को कटघरे में खड़ा करने पर गुरेज नहीं कर रहे। एक बार फिर कुलदीप राठ़ौर ने सरकार से सवाल किये और कहा कि किन्नौर में हिमस्खलन में दबे जवानों को सरकार अभी तक नहीं बचा पाई। सरकार को NDRF से मदद लेनी चाहिए थी। राज्य सरकार इस पर गंभीरता से काम करे औऱ बर्फ़ के नीच दबे जवानों को बचाएं।

श़हीद तिलक राज को ज्यादा राशि दे सरकार

अध्यक्ष ने कहा कि पुलवामा हमले में श़हीद तिलक राज के परिवार को सरकार ने जो राशि दी है, वे बहुत कम है। कांग्रेस कमेटी ने पत्र लिखकर सरकार से मांग की है कि पंजाब और मध्यप्रदेश की तर्ज पर हिमाचल के श़हीदों को 1 करोड़ की राशि दी जाए और 11 पेंशन दी जाए। अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल वीरों की भूमि है जो मातृ भूमि पर अपनी जान न्यौछावर कर रहे हैं। तिलक का गद्दी समुदाय का गरीब परिवार है। खेती बाड़ी के लिए भी बहुत कम जमीन है। आतंकवाद की घटना के बाद पूरा विपक्ष सरकार के पीछे खड़ा है।

आतंकी घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता रद्द कर दी। लेकिन पीएम ने इस घटना को हलके में लिया जो घटना की सूचना के बाद भी शूटिंग में व्यस्त रहे। प्रधानमंत्री से ऐसी आशा नहीं थी। उनके  इस रवैये से देश को दुख पहुंच है और सैनिकों के उत्साह में भी कमी आई है। आतंकवाद चरम पर पहुंच गया है। आये दिन शहीद होने वाले जवानों की संख्या बढ़ रही है। इतने जवान सीमा पर शहीद नहीं हो रहे जितने आतंकी घटना में देश के अंदर हो रहे हैं। केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है।

आपदा से निपटने में फ़ेल सरकार

अध्यक्ष ने कहा कि काफी सालों बाद अच्छी बर्फ और बारिश हुई है। दूसरी ओर बर्फ से नुकसान हुआ है एनएच बंद पड़े है। बार-बार मौसम विभाग के चेतावनी देने के बाद भी राज्य सरकार ने कोई पुख्ता कदम नहीं उठाये। मरीज और गर्भवती महिलाएं अस्पतालों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं । सरकार अवरुद्ध मार्गों को खोलने में विफल है। कई क्षेत्र बिजली से कटे है, सरकार का इस ओर भी कोई ध्यान नहीं है। केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घरों में भाजपा का झंडा फहराने की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। इसकी शिकायत कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग से करेगी।

जयराम सरकार सम्मेलनों में व्यस्त है और स्वाइन फ्लू से कई मौतें हो गई है। राज्य और केंद्र दोनों जगह हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री है। फिर भी कोई रोकथाम नहीं। कैबिनेट को स्वाइन फ्लू होने से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम जनता की क्या हालत होगी। बीजेपी सांसदों के खिलाफ भी आम लोगों में रोष है। सांसदों द्वारा गोद लिए गांवों तक मे कोई तरक्की नहीं हुई है।

'प्रियंका है इंदिरा गांधी का साया!'

प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद यूपी में लोग उमड़ कर सड़कों पर आए हैं। लोग प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी को देखते हैं। मगर आरएसएस और बीजेपी द्वारा प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करना अशोभनीय है। आगामी 7 मार्च को राहुल गांधी हिमाचल के कांगड़ा दौरे पर आ सकते हैं और लोगों में जोश भर सकते हैं।

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

5 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

5 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

5 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

5 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

5 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

20 hours ago