पॉलिटिक्स

जनता को मुफ्त सुविधाओं से नहीं, दोस्तों को लाखों करोड़ों देने से आएगा आर्थिक संकट: केजरीवाल

चुनाव में जनता से मुफ्त सौगातों का वादा करके वोट वटोरने की प्रथा पर केंद्र सरकार रोक चाहती है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि चुनावों में राजनीतिक दलों की ओर से किए ‘मुफ्त’ के वादों से आर्थिक संकट पैदा होगा। हालांकि, मोदी सरकार की इस मांग पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल भड़क उठे। उन्होंने कहा है कि जनता को मुफ्त सुविधाएं देने से नहीं बल्कि ‘दोस्तों’ को लाखों करोड़ों रुपए का फ्री फायदा देने से संकट आएगा। हालांकि, उन्होंने यह जरूर किया है कि बजट के एक हिस्से से ज्यादा फ्री नहीं देने पर विचार किया जा सकता है।

जनता को मुफ़्त सुविधाएँ देने से आर्थिक संकट नहीं आयेगा। “दोस्तों” को लाखों करोड़ों रुपए का फ़्री फ़ायदा देने से आर्थिक संकट आएगा। https://t.co/nJxxDex18M
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 3, 2022

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”जनता को मुफ्त सुविधाएं देने से आर्थिक संकट नहीं आयेगा। ‘दोस्तों’ को लाखों करोड़ों रुपए का फ्री फायदा देने से आर्थिक संकट आएगा।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में सवाल पूछा, ”चुनाव से पहले घोषणाओं पर रोक? क्यों? घोषणाओं से आर्थिक संकट कैसे आएगा? इनका निशाना कही और है। घोषणाओं पर रोक नहीं होनी चाहिए। सरकारी बजट के एक हिस्से से ज्यादा फ्री नहीं देने पर विचार हो सकता है। ‘फ्री’ में मंत्रियों को सुविधाएं और किसी कंपनी को मुफ्त/सस्ती सुविधा या लोन माफी भी शामिल हो।”

1. चुनाव से पहले घोषणाओं पर रोक? क्यों? घोषणाओं से आर्थिक संकट कैसे आयेगा? इनका निशाना कही और है

2. घोषणाओं पर रोक नहीं होनी चाहिए। सरकारी बजट के एक हिस्से से ज़्यादा फ़्री नहीं देने पर विचार हो सकता है
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 3, 2022

खुद को जनता के लिए ‘रेवड़ीवाला’ के रूप में प्रचारित करने में जुटे अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”क्या हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा फ्री मिलनी चाहिए, हर भारतीय को अच्छा इलाज फ्री मिलना चाहिए या बैंक लूटने वालों के लोन माफ होने चाहिए- देश को इस पर विचार करना चाहिए।” पिछले दिनों गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा था कि इस मुद्दे पर जनमत संग्रह करा लिया जाए कि लोग मुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं चाहते हैं या नहीं।

3. “फ़्री” में मंत्रियों को सुविधाएँ एवं किसी कम्पनी को मुफ़्त/सस्ती सुविधा या लोन माफ़ी भी शामिल हो

क्या हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा फ़्री मिलनी चाहिए, हर भारतीय को अच्छा इलाज फ़्री मिलना चाहिए या बैंक लूटने वालों के लोन माफ़ होने चाहिए – देश को इस पर विचार करना चाहिए
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 3, 2022

पिछले एक महीने में पीएम मोदी ने कम से कम तीन मौकों पर ‘रेवड़ी कल्चर’ को देश के लिए घातक बताया है और जनता से इसे नकारने की अपील की है। वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा है कि जनता को मुफ्त सुविधाएं देना रेवड़ी बांटना नहीं है, बल्कि अपने कारोबारी दोस्तों का लोन माफ करना रेवड़ी बांटना है। गौरतलब है कि दिल्ली और पंजाब में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी मुफ्त बिजली, पानी और मुफ्त बस सफर जैसी लोकलुभावन योजनाओं के सहारे देशभर में विस्तार की कोशिश में जुटी है। गुजरात में भी अरविंद केजरीवाल ने सरकार बनने पर हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है।

Balkrishan Singh

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

10 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

10 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

11 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

11 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

11 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

14 hours ago