Follow Us:

दिल्ली पहुंचते ही CM ने तमाम अटकलों पर लगाया विराम

पी.चंद |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली पहुंचते ही उनका बड़ा बयान सामने आया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने तमाम अटलकों पर विराम लगा दिया है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री बदलने की खबरों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वे यहां पार्टी की तय मीटिंग के लिए आए हैं। ये मीटिंग 30 दिन पहले की निर्धारित थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली का हमारा पिछला दौरा महामहिम राष्ट्रपति को हिमाचल आने का न्यौता देने आए थे। इस दौरान हमने प्रदेश के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की। उन्होंने का कि आज का ये दौरा संगठन की बैठक को लेकर है। ये बैठक पूर्व निर्धारित थी। संगठन की इस बैठक में भाग लेने के लिए ही हम दिल्ली आए हैं। बैठक के बाद बुधवार को हम वापस शिमला जाएंगे और राष्ट्रपति दौरे की तैयारियों का जायजा लेंगे।

बता दें कि बीते 6 महीने के भीतर बीजेपी शासित राज्यों के 5 मुख्यमंत्री बदले जा चुके हैं। हिमाचल के मुख्यमंत्री का एक सप्ताह के भीतर दिल्ली का ये दूसरा दौरा है। मुख्यमंत्री अभी एक दिन पहले ही दिल्ली से लौटे थे। और दौरे के एक दिन बाद वे फिर से दिल्ली जाने को लेकर कई तरह के सवाल खड़ा हो गए थे। यहां तक की हिमाचल में भी सीएम के बदले जाने की अटकलें शुरू हो गई थीं। लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली पहुंचते ही इन तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।