Follow Us:

आशा कुमारी बनी पंजाब कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की अध्यक्ष, AICC ने जारी की नोटिफिकेशन

नवनीत बत्ता, हमीरपुर |

आशा कुमारी पंजाब कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष बना दिया गया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने नोटिफिकेशन जारी कर दी है। बताते चलें कि आशा कुमारी डलहौजी से विधायक हैं और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं।

पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान को पंजाब की प्रभारी भी रही थी और उसी दौरान कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में सरकार भी बनाई। अब आशा कुमारी को पंजाब में ही कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष बना दिया गया है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह इस कमेटी के दूसरे नंबर के सदस्य रहेंगे।