Follow Us:

‘भाजपा के विकास को देखकर घबरा गए आशीष बुटेल, जनता को बरगलाना बंद करें’

मृत्युंजय पुरी |

मृत्युंजय पुरी। हिमाचल में 2022 के चुनाव नज़दीक आने पर कई नेता फिर राजनीति में सक्रिय होते दिख रहे हैं। इसी कड़ी में पालमपुर में भाजपा के पूर्व विधायक प्रवीन शर्मा ने मौजूदा विधायक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पालमपुर के मौजूदा विधायक आज कल लोगों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। मौजूदा विधायक को आज साढ़े चार साल बाद याद आई है कि उन्होंने विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। वह जहां भी जा रहे हैं जनता को बरगला रहे हैं, लेकिन तथ्य कुछ और बयां कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पालमपुर के साथ लगते राख बल्ला में सड़क का निर्माण भाजपा ने करवाया था। उस समय प्रेम कुमार धूमल प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। राख में मणिमहेश मंदिर का सौंदर्यीकरण भी भाजपा ने ही करवाया है, लेकिन हैरानी की बात तो यह है कि पालमपुर में कांग्रेस के सत्ताधारी होने के बाद भी यहां के विधायक यह कहते है कि भाजपा ने कुछ नहीं किया। पालमपुर की जिला बनाने में कांग्रेस ने कोई योगदान नहीं दिया है और भाजपा ही अब पालमपुर को जिला बनाएगी।

पालमपुर में पहले पिता ने सत्ता पर राज किया और अब उनके बेटे सत्ता सीन हैं लेकिन आज तक यह पालमपुर में अपना विकास खंड नहीं खोल पाए। जब से पालमपुर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का तूफानी दौरा हुआ है उसके बाद ही कांग्रेस के विधायक बोखला गए हैं।