Follow Us:

विधानसभा चुनाव 2018: मध्य प्रदेश में 74.61 प्रतिशत और मिजोरम में लगभग 71 प्रतिशत हुआ मतदान

समाचार फर्स्ट |

मध्य प्रदेश की सभी 230 और मिजोरम की 40 सीटों पर बुधवार को वोटिंग समाप्त हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 74.61 प्रतिशत और मिजोरम में लगभग 71 प्रतिशत मतदान हुआ। मिजोरम में मतदान की शुरुआत सुबह सात बजे हुई थी। वहीं, मध्य प्रदेश में 230 में से 227 सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हुई जबकि अन्य सीटों पर आठ बजे मतदान शुरू हुआ। मध्य प्रदेश में तकरीबन 65 हजार मतदान केंद्र बनाए गए थे।

राज्य में पांच करोड़ से अधिक मतदाता थे। इन मतदाताओं को 2899 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करना था। मतदाताओं में दो करोड़ 63 लाख 01 हजार 300 पुरूष और दो करोड़ 41 लाख 30 हजार 390 महिलाएं शामिल हैं। सर्विस वोटर की संख्या 62 हजार 172 है। वहीं, मिजोरम में 40 सीटों पर 209 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें 15 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।