Follow Us:

विधानसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में 230 और मिजोरम में 40 सीटों पर मतदान शुरू

समाचार फर्स्ट |

मध्य प्रदेश की 230 और मिजोरम की 40 सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई। इसके अलावा मध्य प्रदेश की 227 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ। इस चुनाव में कुल 5,04,95,251 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। चुनाव में कुल 2,899 उम्मीदवार मैदान में हैं।

वहीं मिजोरम में सुबह सात बजे से वोटिंग की शुरुआत हुई जो कि शाम चार बजे तक चलेगी। मिजोरम में चुनाव के लिए पहली बार सभी मतदान केंद्रों को वायरलेस संचार तंत्र से जोड़ दिया गया है। मिजोरम में 7,70,395 मतदाता हैं जो 1,164 मतदान केंद्रों में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।