मानसून सत्र: 252 प्रश्नों पर होगी चर्चा, हंगामेदार रहने के आसार

<p>हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 22 अगस्त से शुरू हो रहा है। चार दिन तक चलने वाला मानसून सत्र मौजूदा सरकार का अंतिम विधानसभा सत्र होगा, जिसको लेकर हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने तैयारियां पूरी कर ली है। सत्र की सुरक्षा की लेकर शनिवार को&nbsp;पुलिस प्रमुख एवं&nbsp;विधानसभा अध्यक्ष के बीच बैठक हुई। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने बताया कि इस मर्तबा कुल 252 प्रश्नों पर चर्चा होगी।&nbsp;विधानसभा में अभी तक 95 तारांकित एवम 31 अतारांकित प्रश्न पहुंचे है।</p>

<p>&nbsp;<br />
विधानसभा सदस्यों ने 11 सवाल ऑनलाइन भी पूछे है। इसके अलावा दो निज़ी प्रस्ताव नियम 101 के तहत चर्चा के लिए आए है। साथ ही नियम 62 के तहत भी बरसात से नुकसान एवं अन्य प्रस्ताव आए है। विधानसभा अध्यक्ष ने चार दिन के मानसून सत्र के लिए विपक्ष से शांति बनाए रखने की भी अपील की है। बहरहाल सत्र में शांति बनाए रखने के लिए 22 अगस्त को सुबह सर्वदलीय बैठक भी बुलाई जाएगी। एक तरह कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी 21 की शाम को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओक ओवर में रखी गई है, जिसमें विपक्ष के हमलों का जबाब देने की रणनीति बनाई जाएगी।&nbsp;</p>

<p>उधर, विधानसभा मानसून सत्र को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने के संकेत पहले ही दे दिए है। जिस पर अंतिम मोहर 21 अगस्त को बीजेपी शिमला में शाम को होने वाली सर्वदलीय बैठक में लगा देगी। ऐसी भी सूचना है कि विपक्ष कानून व्यवस्था खास कर गुड़िया एवं होशियार सिंह मामले पर चर्चा की मांग पर अड़ सकता है, जिससे सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

28 mins ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

41 mins ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

2 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

3 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

3 hours ago