Follow Us:

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. बिंदल होंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

पी. चंद, शिमला |

आखिरकार भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लग गया है। आलाकमान ने हिमाचल भाजपा की कमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को देने का निर्णय लिया है। ख़बर है कि आज डॉ. बिंदल विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। भाजपा के तेज तर्रार नेताओ में माने जाने वाले डॉ. बिंदल को आज शाम 4 बजे विधानसभा अध्यक्ष से विदाई दी जाएगी। उसके बाद 17 को नामांकन है और 18 को भाजपा को बिंदल के रूप में नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

अब सियासत ओर भी अधिक गरमा गई है की डॉ. बिंदल के बाद विधानसभा का अगला अध्यक्ष कौन होगा। क्या शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज विधानसभा अध्यक्ष होंगे या कर्नल इन्द्र सिंह को ये जिम्मेदारी मिलेगी या फिर तीसरा कोई अब विधानसभा अध्यक्ष बनेगा। अभी तक कर्नल इन्द्र का नाम दौड़ में सबसे आगे है। इसको लेकर भी स्थिति जल्द साफ़ हो जाएगी। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा तो अब धीरे धीरे स्थितियां साफ़ होने लगी है कि मुख्यमंत्री क्या चाह रहें हैं।