Follow Us:

धर्मशाला में मोदी सरकार पर गरजे बाजवा कहा- अंबानी को फायदा पहुंचाने में लगी मोदी सरकार

मृत्युंजय पुरी |

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को धर्मशाला में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की मोदी सरकार ने फ्रांस मे 36 जेट की सीधी खरीद की जो की 1670 करोड़ एक जेट की कीमत आ रही है जो कांग्रेस सरकार में 500 करोड़ थी। अनिल अम्बानी को लाभ पहुंचाने के लिए यह डील की गई है और डील से मात्र 15 दिन पहले ही अनिल अंबानी की कम्पनी रजिस्टर करवाई गई है। जिस कम्पनी ने आज दिन तक एक सुई तक नहीं बनाई उसे जहाज बनाने का कॉन्ट्रेक्ट दे दिया गया।  

उन्होंने कहा की आजादी के बाद आज तक इतना बड़ा घोटाला नहीं हुआ लेकिन, बीजेपी सरकार जो देश में लोगों को गुमराह करके सत्ता में आई थी आज उसका देश का सबसे बड़ा घोटाला सामने आया है। देश के

डिफेंस बजट में भी की गई कटौती

डिफेंस बजट में भी कटौती की गई है पहले 60 प्रतिशत आर्मी के जवानों के लिए जाता था ओर 40 प्रतिशत देश के हथियारों को खरीदने में जाता था। बाजवा ने कहा की कांग्रेस के समय में देश के बजट में से आर्मी का बजट 2.50 प्रतिशत था। लेकिन, आज बीजेपी के समय में 1.5 प्रतिशत रह गया है। आज सरकार खुद कबूल कर रही है की मात्र 10 दिन तक के ही हथियार देश के पास है।

जेट खरीद में सामने आया हजारों करोड़ का घोटाला

बीजेपी के समय मे जेट खरीद में हजारों करोड़ का घोटाला सामने आया है।126 जहाजों की बजाय मात्र 60 जहाज ही लिए गये। कांग्रेस ने 126 जहाजों की डील 66 हजार करोड़ की थी और बीजेपी के शासनकाल में 36 जहाजों की डील 60 हजार करोड़ की हुई।

देश की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रही केंद्र सरकार

बाजवा ने कहा कि चाइना लगातार भारत में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा है लेकिन बीजेपी सरकार देश की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रही है जो बहुत गंभीर है। सिक्योरिटी सिस्टम को भी नजरअंदाज करके पीएम ने सीधे डील की जो की नियमों को ताक पर रख कर की गई है।

अम्बानी को 1 लाख करोड़ का सीधा लाभ पहुंचाया

कांग्रेस के समय मे हुई डील मे 18 जहाज तुरंत लिए जाने थे ओर बाकी जहाज खुद देश में तैयार किये जाने थे जिससे भारत को किसी देश पर आश्रित नहीं रहना पड़ना था। लेकिन आज देश को मोदी सरकार ने आश्रित कर दिया है अब जो डील की गई है उसमे अम्बानी को 1 लाख करोड़ का सीधा लाभ पहुंचाया गया है ओर 30 हजार करोड़ का एक अलग कॉन्ट्रेक्ट किया गया है वही इस घोटाले को करने के लिए 3 बार डिफेंस मनिस्टर को ही बदलना पड़ा ताकि घोटाला किया जा सका।

बाजवा ने कहा की बीजेपी के मिनिस्टर ऑफ स्टेट सुभाष ने खुद जानकारी दी है कि बीजेपी जो देश की चौकीदारी की बात करती थी वह आज घोटाले के भागीदार बनी हुई है।अम्बानी की कम्पनी की 45000 करोड़ का एनपीए है।

मोदी सरकार की कथनी ओर करनी मे अंतर

बाजवा ने कहा कि मोदी सरकार की कथनी ओर करनी मे अंतर है और आज सरकार चौकीदार से के भागीदार है आज कांग्रेस घर घर जाकर घोटालों की जानकारी दे रहे है। वहीं उन्होंने कहा की आज मोदी की 56 इंच की छाती जो 36 इंच की रह गई है।