Follow Us:

बलदेव भंडारी ने संभाला स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन पदभार, किया शक्ति प्रदर्शन

पी. चंद, शिमला |

बलदेव भंडारी ने आज स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन का पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद उन्होंने छोटा शिमला से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बलदेव भंडारी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश कृषि मंत्री राम लाल मार्कण्डेय का इस जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश व एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे। उत्पादक से उपभोक्ता के बीच प्रदेश में एक बड़ी खाई का जो अंतर है । जिस कारण जो मूल्य किसानों को उसके उत्पादन का मिलता है व बहुत कम है और जो उपभोक्ता को मिलता है वो ज़्यादा है, इस अंतर को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। किसानों को अधिक से अधिक दाम मिले और किसानों को सब सुविधा मिले उसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री राम लाल मार्कण्डेय ने कहा कि बलदेव भंडारी की नियुक्ति के लिए वे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हैं। इस नियुक्ति के लिए पूर्व किसान मोर्चा ने हिमाचल प्रदेश में निरंतर काम किया है और समय-समय पर सरकार को किसानों की समस्याओं से अवगत करवाया है। कैबिनेट ने किसान मोर्चा की सभी मांगों को स्वीकृति दी है । उन्होंने कहा इस नियुक्ति से किसानों को बल मिलेगा और जल्द ही सब्ज़ी मंडियों का विस्तार होगा।

वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बलदेव भंडारी एक किसान हैं और खुद खेती का काम करते हैं। एसे व्यक्ति को जिम्मेदारी देना एक बड़ा कदम है। जो व्यक्ति खुद खेदी करता है उसे किसानों की समस्याओं का पता होता है। इसलिए सरकार और संगठन ने बलदेव जी का चयन किया ।