बलदेव भंडारी ने संभाला स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन पदभार, किया शक्ति प्रदर्शन

<p>बलदेव भंडारी ने आज स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन का पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद उन्होंने छोटा शिमला से लेकर मुख्यमंत्री निवास तक कार्यकर्ताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बलदेव भंडारी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश कृषि मंत्री राम लाल मार्कण्डेय का इस जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद किया।</p>

<p>उन्होंने कहा किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश व एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के माध्यम से प्रदेश के किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे। उत्पादक से उपभोक्ता के बीच प्रदेश में एक बड़ी खाई का जो अंतर है । जिस कारण जो मूल्य किसानों को उसके उत्पादन का मिलता है व बहुत कम है और जो उपभोक्ता को मिलता है वो ज़्यादा है, इस अंतर को खत्म करने का प्रयास किया जाएगा। किसानों को अधिक से अधिक दाम मिले और किसानों को सब सुविधा मिले उसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।</p>

<p>इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री राम लाल मार्कण्डेय ने कहा कि बलदेव भंडारी की नियुक्ति के लिए वे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हैं। इस नियुक्ति के लिए पूर्व किसान मोर्चा ने हिमाचल प्रदेश में निरंतर काम किया है और समय-समय पर सरकार को किसानों की समस्याओं से अवगत करवाया है। कैबिनेट ने किसान मोर्चा की सभी मांगों को स्वीकृति दी है । उन्होंने कहा इस नियुक्ति से किसानों को बल मिलेगा और जल्द ही सब्ज़ी मंडियों का विस्तार होगा।</p>

<p>वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि बलदेव भंडारी एक किसान हैं और खुद खेती का काम करते हैं। एसे व्यक्ति को जिम्मेदारी देना एक बड़ा कदम है। जो व्यक्ति खुद खेदी करता है उसे किसानों की समस्याओं का पता होता है। इसलिए सरकार और संगठन ने बलदेव जी का चयन किया ।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago