शिंदे के लिए बाली का वन-मैन शो, निकलेगी 500 बाइक सवारों की रैली

<p>हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे एक बार फिर प्रदेश के दौरे पर हैं। इस बार उन्होंने अपने 5 दिवसीय दौरे की शुरुआत धर्मशाला से की है। इस दौरान बुधवार को शिंदे ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत दूसरे मंत्रियों के साथ धर्मशाला में जनसभा को संबोधित किया तो वहीं, गुरुवार को वे हिमाचल सरकार के कद्दावर मंत्री जीएस बाली के विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां का दौरा करेंगे।</p>

<p>गौरतलब है कि जीएस बाली धर्मशाला जनसभा में नहीं पहुंचे थे। बल्कि, उन्होंने नगरोटा में ही सुशील कुमार शिंदे की जोरदार स्वागत करने का इंतजाम कर लिया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली अक्सर अपने वन मैन शो के लिए जाने जाते हैं।</p>

<p>इससे पहले भी जीएस बाली पार्टी के अलाकमान को अपने विधानसभा क्षेत्र में समर्थकों के जरिए दम-खम दिखाते रहे हैं। गुरुवार को भी विधानसभा क्षेत्र के 53 मील से ही कार्यकर्ताओं को हुजूम सुशील कुमार शिंदे की आगवानी करेगा। इसके बाद नगरोटा बगवां तक कार्यकर्ताओं का हुजूम स्वागत के लिए खड़ा रहेगा।</p>

<p>कांगड़ा में मीडिया को संबोधित करते हुए जीएस बाली ने बताया कि वीरवार को शिंदे के साथ वह नगरोटा बगवां में मौजूद रहेंगे। इस दौरान 500 बाइक सवार के साथ 53 मील से ही सुशील कुमार शिंदे का रोड-शो नगरोटा बगवां के लिए निकाला जाएगा। तकरीबन 10 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद शिंदे दोपहर 1 बजे शिंदे उन्हीं के साथ लंच भी करेंगे। जीएस बाली ने बताया कि इसके बाद उत्सव पैलेस में पीसीसी अध्यक्ष जिले के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कार्यक्रम में आने के लिए मुख्यमंत्री को भी निमंत्रण भेजा गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम ‘केएल बिके’: मुख्यमंत्री

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके': मुख्यमंत्री भाजपा को जनता की अदालत…

2 hours ago

21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से मिलेंगे पोस्टल बैलेट: DC

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे ताकि…

2 hours ago

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें: CM

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना…

2 hours ago

राज्यपाल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारतीय कला परिषद् द्वारा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में…

2 hours ago

लोकसभा, विस उपचुनाव की ईवीएम और वीवीपैट की हुई दूसरी रेंडजमाईजेशन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी…

2 hours ago

48919 आवेदनों में से अब तक 37362 प्रपत्र स्वीकृत: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां जानकारी दी कि 85 वर्ष से अधिक…

2 hours ago