Follow Us:

BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिले बरागटा, अपने विधानसभा क्षेत्र में कुछ नेताओं अनावश्यक हस्तक्षेप पर अंकुश लगाने का किया आग्रह

|

प्रदेश सरकार में मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा ने गुरुवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप से मुलाकात की । इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से संगठनात्मक, राजीतिक और अन्य कई विषयों पर चर्चा की। बरागटा ने प्रदेश अध्यक्ष को साथ उनके विधानसभा क्षेत्र में कुछ नेताओं के अनावश्यक हस्तक्षेप के बारे अवगत करवाया और उन नेताओं पर अंकुश लगाने का आग्रह किया। इसके अलावा भी अन्य कई विषयों पर चर्चा हुई।

बरागटा ने जुब्बल, नावर, कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति को सामने रखते हुए जुब्बल, नावर और कोटखाई के दो मंडल बनाने का सुझाव दिया और कहा कि अगर कोटखाई में बैठक करनी है तो सोलंग के कार्यकर्ता को कम से कम 100 किलोमीटर दूर से आना पड़ता है, ऐसे में अगर जुब्बल में बैठक करनी हो तो बागी के कार्यकर्ताओं को बहुत दूर से आना पड़ता है। उन्होंने कहा कि दो मंडल बनने से पार्टी की पहुंच हर कार्यकर्ताओं तक होगी और कार्यकर्ता के निकट आने से संगठन और मजबूत होगा।

बरागटा ने संसद में सेब के मुद्दे को उठाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप का धन्यवाद किया और आग्रह किया कि सेब बाहुल क्षेत्र में हॉल्ट्रीकल्चर विश्वविद्यालय खोलने के लिए समर्थन दिया जाए जिसका प्रस्ताव उन्होंने मुख्यमंत्री को दिया है। बरागटा ने शिमला में पर्यटन की आपार संभावनाओं को देखते हुए शिमला हवाई अड्डे के विस्तार के लिए मामला केंद्र सरकार से उठाने का भी आग्रह किया। वहीं, उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को निकट भविष्य में उनके विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा किए जाने वाले उद्घाटन और शिलान्यास के लिए भी आमंत्रित किया।