Follow Us:

हिमाचल की ई-विधान को बेस्ट ई-गवर्नेंस अवार्ड

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में स्थापित देश की सर्वप्रथम ई-विधान प्रणाली को कोलकाता में आयोजित‍ होने वाले 52वें वार्षिक साम्मेलन में पेपरलेस विधानसभा यानि ई-विधान को लेकर पुरस्कृत किया गया है।

देश की पहली ई विधान प्रणाली लागू करने वाली हिमाचल विधानसभा को एक और  पुरस्कार मिला है। कोलकता स्थित कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया-निहिलेंट, साइंस सिटी, जेबीएस हल्ल्डेन्स एवेनल में आयोजित‍ 52वें वार्षिक साम्मेलन में 20जनवरी को हिमाचल प्रदेश की पेपरलेस ई-विधान को पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार हिमाचल प्रदेश को बेस्ट ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट केटगरी के लिए दिया गया है।


इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने निर्देशक सूचना और प्रौद्योगिकी अध्यक्ष धर्मेश कुमार शर्मा को अधिकृत किया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में स्थापित ई-विधान प्रणाली को पेपरलेस बनाने के लिए ये तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पुरस्कार पाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा में स्थापित ई-विधान प्रणाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में एक अनूठी पहल है।