भोरंज तय करेगा हिमाचल का चुनावी भविष्य?

प्रदेश में भोरंज उपचुनाव को आगामी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। चुनाव के दिन तक दोनों ही पार्टियां कांग्रेस और बीजेपी अपनी-अपनी जीत का दम भर रही हैं। कायदे से देखा जाए तो भोरंज से आगामी विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है।

जनता को रिझाने के लिए इमोशनल कार्ड दोनों ही पार्टियों के नेता खेल रहे हैं। वीरभद्र सिंह जहां अपने ऊपर चल रहे आय से अधिक संपत्ति के मामले को धूमल का राजनीतिक द्वेष बता रहे हैं, तो वहीं, प्रेम कुमार धूमल भी अपने खिलाफ हो रही जांच को वीरभद्र का बदले से प्रेरित कार्रवाई बताने में जुटे हैं।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अपने द्वारा किए कार्यों का बखान करने में जुटे हैं और दावा कर रहे हैं कि उनके काम का इनाम जनता जरूर देगी और इसका रिजल्ट भोरंज उपचुनाव से शुरू हो रहा है। यानी मुख्यमंत्री भोरंज की जीत को लेकर पहले ही आश्वस्थ हैं।

जबकि, नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री को हवा में नहीं रहने की नसीहत दी है। बीजेपी नेता प्रेम कुमार धूमल ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर पलटवार करते हुए कहा है कि भोरंज से कांग्रेस की विदाई शुरू हो जाएगी और आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी तरह से हिमाचल की जनता बाहर का रास्ता दिखा देगी। उन्होंने कहा कि भोरंज की जीत पार्टी को एक नई ऊर्जा और ताकत देगी।

एक तरफ जहां मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता और विकास के दावे पेश कर रहे हैं, तो वहीं प्रेम कुमार धूमल इसे महज झूठा प्रचार बता रहे हैं। उन्होंने कहां कि बेरोजगारों को भत्ते के नाम पर ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक लोगों के बकाया पेंशन नहीं दी गई है।

Samachar First

Recent Posts

लोकसभा चुनाव-2024 में अधिसूचना तक 2019 से अधिक जब्तियां

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा…

16 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता संदेश वाली साइक्लिंग जर्सी की जारी

साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल मुख्य…

18 mins ago

केलांग में जिला स्तरीय रेड क्रॉस दिवस आयोजित

लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में पुराने विश्राम गृह के कैंपस में जिला स्तरीय रेड…

19 mins ago

राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

राजभवन में आज विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी और हिमाचल प्रदेश…

22 mins ago

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रचंड रूप, कल से बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। ऊना का पारा इस सीजन…

47 mins ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के उपरांत आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मशोबरा…

3 hours ago