<p>छत्तीसगढ़ में नए मुख्यमंत्री को लेकर पिछले दिनों से जारी सस्पेंस आखिरकार रविवार को खत्म हो गया। विधायक दल की बैठक में भूपेश बघेल को नया मुख्यमंत्री चुना गया है। पार्टी ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को हो सकता है।</p>
<p>इस बार कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में एंटी इन्कमबेंसी का जबर्दस्त फायदा उठाते हुए प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर 15 सालों से सत्ता में काबिज बीजेपी को उखाड़ फेंका। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के चयन के लिए विधायकों से पहले ही राहुल गांधी की बात हो चुकी थी।</p>
<p>कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने विधायकों की बैठक में चर्चा के बाद दिल्ली पहुंचकर राहुल गांधी को उनकी राय बताई थी। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद के दो प्रमुख दावेदार थे। एक भूपेश बघेल और दूसरे राज्य के सबसे अमीर विधायक टीएस सिंहदेव। मगर कांग्रेस नेतृत्व ने भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाना ज्यादा बेहतर समझा।</p>
<p> </p>
पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…