Follow Us:

नगरोटा में BJP को बड़ा झटका, सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ AAP में शामिल हुए मंगल चौधरी

हिमाचल प्रदेश में आगामी कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से पहले नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां चुनाव से ठीक पहले भाजपा के दो बार के पूर्व प्रत्याशी रहे मंगल चौधरी आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं…

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश में आगामी कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव से पहले नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां चुनाव से ठीक पहले भाजपा के दो बार के पूर्व प्रत्याशी रहे मंगल चौधरी आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। रविवार को मंगल चौधरी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा को छोड़ AAP में शामिल हुए।

बता दें कि मंगल चौधरी पूर्व भाजपा प्रत्याशी के साथ-साथ बीजेपी ओबीसी मोर्चा के जिला इंचार्ज और ओबीसी कल्याण बोर्ड के सदस्य रह चुके हैं। रविवार को AAP में शामिल हुए भाजपा नेताओं में बाल्मिकी कल्याण बोर्ड के पूर्व सदस्य एवं बीजेपी एससी विंग के पूर्व जिला महासचिव राजिंदर मल्होत्रा, पूर्व पंचायत प्रधान राजमल, पूर्व प्रधान किशोरी लाल और पूर्व प्रधान अनिल नारिया शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता स्वरूप मिस्त्री, मूमता बिहारी लाल, मोहर सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने मंगल चौधरी के साथ आम आदमी पार्टी का दामन थामा।