मोदी के सशक्त नेतृत्व और नड्डा की रणनीति से बनी बिहार सरकार : BJP

<p>बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व है और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की रणनीति का परिणाम है कि बिहार में एक बार फिर मजबूत एनडीए की सरकार स्थापित हुई है। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व को शुभकामनाएं देते हुए कहा की जिस प्रकार से बीजेपी ने बिहार सहित मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश गुजरात और कर्नाटका में बड़े बहुमत से चुनाव और उप चुनाव जीते हैं इससे यह स्पष्ट होता है कि आज भी भारत की जनता को भाजपा नेतृत्व में पूरा विश्वास है कि अगर कोई देश को सही दिशा में ले जा सकता है तो वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं।&nbsp;</p>

<p>वहीं, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बिहार चुनावों की जीत का जश्न हिमाचल प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में मनाया। इस अवसर पर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे उनके साथ प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल, प्रदेश सचिव पायल वैद्य, कुसुम सदरेट, प्यार सिंह कंवर, राज पाल सिंह भी मौजूद रहे। जीत को लेकर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया और एक दूसरे को लड्डू भी खिलाएं और ढोल की ताल पर नाचे।</p>

<p>प्रदेश के शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा की मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अंतरराष्ट्रीय नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है और जिस प्रकार से कोविड-19 संकटकाल में उन्होंने कार्य किया है पूरे विश्व ने उसको सराहा है। जिस प्रकार से पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कार्य हुआ है उस पर बिहार परिणामों ने मुहर लगाई है। संकट काल के समय किसान सम्मान निधि का वितरण, महिलाओं के खातों में प्रतिमाह ₹500 पहुंचाना, मुफ्त गैस सिलेंडर, चूल्हे ,अनाज, राशन घर घर तक पहुंचाया गया और पूरे भारतवर्ष से सभी लोगों को उनके घरों तक पहुंचाया।</p>

<p>उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सशक्त&nbsp;नेतृत्व में जिस प्रकार से बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने घर-घर तक भोजन पहुंचाया, राशन पहुंचाया और मास्क वितरण करें यह भी ऐतिहासिक कार्य हुआ। जिस प्रकार से 2014 के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता ने विश्वास किया यह परिणाम उस सशक्त नेतृत्व के कार्य पर मोहर है। इस बिहार चुनाव में मोदी विरोधियों को मुंह की खानी पड़ी है और लोगों ने बता दिया है कि उनको एनडीए की कार्यप्रणाली पर विश्वास है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को विशेष बधाई दी और कहा कि यह उनकी रणनीति का परिणाम है कि आज बिहार में एक मजबूत सरकार बनी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

15 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

29 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

36 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

42 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

53 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago