बिलासपुर: अनुराग की पाकिस्तान को नसीहत, भारत का करना चाहिए धन्यवाद

<p>जिला बिलासपुर के स्वारघाट में सांसद अनुराग ठाकुर ने श्रम एवं कामगार कल्याण बोर्ड के कार्यक्रम में भाग लिया और लगभग 100 महिलाओं को साइकल प्रदान किये। जबकि 200 अन्य महिलाओं को अन्य सामान प्रदान किया गया। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा और बीजेपी प्रदेश कार्यकरणी सदस्य आशुतोष शर्मा भी मौजूद थे।</p>

<p>सांसद अनुराग ठाकुर ने जिला बिलासपुर के दौरे के दौरान स्वारघाट में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा की धन्यवाद तो पाकिस्तान को भारत का करना चाहिए जिन्होंने 1971 की लड़ाई में पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को वापस किया था।</p>

<p>अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह अपने परम वीर योद्धा अभिनंदन की वापसी का स्वागत करते हैं और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूट नीति के कारण है। पाकिस्तान पर दबाव बनाया गया जिस कारण मात्र 3 दिन में हमारा योद्धा वापस अपने वतन लौटा है। हालांकि उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दल इसका श्रेय पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को देने में लगे हैं।</p>

<p>अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमारे देश में राजनीति का स्तर इतना गिर चुका है। हालांकि पूरी दुनिया के पूरे देश इस समय भारत सरकार के समर्थन में खड़े हैं और इसी के कारण आज पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

17 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

17 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

18 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

20 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 hours ago