Follow Us:

बिलासपुर: सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस सेवादल ने निकाली तिरंगा यात्रा

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

कांग्रेस सेवादल द्वारा बिलासपुर से हमीरपुर तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में कांग्रेस सेवादल के 101 सदस्यों ने भाग लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने तिरंगा यात्रा को बिलासपुर से रवाना किया। इस मौके पर राठौर ने तिरंगा यात्रा के जरिये केंद्र और प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की बात कही।

वहीं, तिरंगा यात्रा के दौरान कुलदीप राठौर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी के एक भी उम्मीदवार की जीत ना होने को लेकर प्रचार के लिए पहुंचे पार्टी नेताओं को कठघरे में खड़ा कर दिया है। राठौर ने कहा कि दिल्ली की जनता कांग्रेस पार्टी को सत्ता के लिए अब सक्षम नहीं मानती जिसके चलते आप पार्टी के खाते में सारा वोट बैंक गया है। इसके साथ ही तिरंगा यात्रा के दौरान एक बार फिर कांग्रेस पार्टी की गुटबाजी सामने आई जिसके चलते पूर्व मंत्री एवं नैनादेवी से विधायक रामलाल ठाकुर इस यात्रा से किनारा करते दिखाई दिए।