लोकसभा चुनाव से पहले बिलासपुर को मिली 100 करोड़ की सौगातें

<p>लोकसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर जिला को 100 करोड़ की सौगातें बांटीं हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बिलासपुर के झंडूता विधानसभा चुनाव क्षेत्र में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 100 करोड़ रूपए की सौगातें बांटी हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के इतिहास में ग्रामीण क्षेत्र में 78 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाले 330 मीटर सबसे बड़े नन्द -नगरांव पुल का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने 10 करोड़ 9 लाख रूपये से डिग्री कॉलेज झंडूता में बनने वाले साइंस ब्लॉक का भी शिलान्यास किया।</p>

<p>वीडियो कॉन्फ्रेंस से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता को सम्बोधित किया और आगामी लोकसभा चुनावों में बीजेपी के पक्ष में वोट मांगें। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने जहां महिला दिवस पर उपस्थित सैकड़ों महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी वहीं उन्होंने कहा कि चुनाव क्षेत्र में पिछले 1 साल के दौरान की गई सभी घोषणाओं को लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ने इस दौरान बताया की आने वाले संसदीय चुनावों के कोड ऑफ कंडक्ट खत्म होने के बाद बडोल देवी और थुराण में पटवार सर्कल खोला जाएगा। साथ ही इस पुल के बन जाने से पनोल झंडूता और जेजवी लगभग 50 किलोमीटर कम हो जाएगा।</p>

<p>इस दौरान विधायक जे आर कटवाल ने उनके क्षेत्र को विशेष ध्यान देने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का भी धन्यवाद किया। वहीं जयराम ठाकुर ने नरेंद्र मोदी को मजबूत करने के लिए और दोबारा प्रधानमंत्री बनाने के लिए उपस्थित जनसमूह से उनके पक्ष में वोट करने का आव्हान किया।</p>

Samachar First

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

11 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

11 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

11 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

11 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

12 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

14 hours ago