बिलासपुर: रामलाल ठाकुर ने BJP पर लैंडस्लाइड के नाम पर अवैध खनन करने का लगाया आरोप

बिलासपुर में हुई भारी बारिश के दौरान जहां जगह-जगह लैंडस्लाइड हुआ है तो वहीं पूर्व मंत्री एवं नैनादेवी से कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने बीजेपी पर लैंडस्लाइड के नाम पर अवैध खनन करने का आरोप जड़ा है। रामलाल ठाकुर ने दयोथ पंचायत में बीजेपी नेताओं के संरक्षण में ठेकेदारों द्वारा अवैध खनन कर मोरम और रोड़ी के हजारों ट्रक सप्लाई करने का आरोप लगाया है।

रामलाल ठाकुर ने यह दावा किया है कि दयोथ में लैंडस्लाइड के नाम पर ठेकेदारों ने अवैध खनन को अंजाम देकर हजारों ट्रक मोरम और रोड़ी सप्लाई की है। उन्होंने कहा कि इस सब के पिछे बीजेपी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी का हाथ है।  उन्होंने इस मामले में सीएम जयराम ठाकुर से कड़ा संज्ञान लेने की अपील की है।

वहीं रामलाल ठाकुर के आरोपों पर पलटवार करते हुए प्रदेश बीजेपी मुख्य प्रवक्ता और नैनादेवी से पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने कहा की रामलाल ठाकुर वरिष्ठ नेता होने के बावजूद निराधार आरोप लगा रहे हैं। इस तरह के झूठे आरोप लगाने से पहले उन्हें इसके सबूत सामने लाने चाहिए। उन्होंने रामलाल ठाकुर के आरोपों की निंदा करते हुए कहा कि दयोथ में किसी भी तरह का अवैध खनन नहीं हुआ है। उन्होंने बरसात के दौरान लैंडस्लाइड से पहाड़ी का मलबा गिरने और उसे पीडब्लूडी विभाग द्वारा हटाने की बात कही है।

Samachar First

Recent Posts

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

2 hours ago

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

3 hours ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

4 hours ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

4 hours ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

5 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

5 hours ago