Follow Us:

बिंदल ने चारों संसदीय क्षेत्रों में की प्रभारियों और क्षेत्र पालकों की नियुक्ती

पी. चंद, शिमला |

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों में प्रभारियों और संसदीय क्षेत्र पालकों की नियुक्तियां की हैं। राकेश जंवाल (प्रदेश महामंत्री) को मंडी संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, त्रिलोक जम्वाल (प्रदेश महामंत्री) को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, त्रिलोक कपूर (प्रदेश महामंत्री) को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र और पुरषोतम गुलेरिया (प्रदेश उपाध्यक्ष) को शिमला संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

वहीं, रामस्वरूप शर्मा (सांसद) को मंडी संसदीय क्षेत्र का क्षेत्र पालक नियुक्त किया है। सतपाल सिंह सत्ती (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष) को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र, विक्रम सिंह ठाकुर (उद्योग मंत्री) को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र और डा. राजीव सहजल (सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री) को शिमला संसदीय क्षेत्र का पालक नियुक्त किया गया है।