Follow Us:

अनुराग ठाकुर बने लोकसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बीजेपी पार्टी ने हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर का कद बढ़ा दिया है। पार्टी ने उन्हें लोकसभा में पार्टी का नया सचेतक नियुक्त किया है। बीजेपी संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक में यह फैसला लिया गया।

अनुराग ठाकुर को राकेश सिंह के स्थान पर सचेतक नियुक्त किया गया है जिन्हें कुछ समय पूर्व पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया है। संसदीय दल की कार्यकारिणी की बैठक संसद के मानसून सत्र के लिए पार्टी की रणनीति पर विचार करने के लिए बुलाई गई थी।