राज्यसभा में कांग्रेस को पछाड़ बीजेपी बनी सबसे बड़ी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लोकसभा के बाद अब राज्यसभा में भी सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। राज्यसभा में अब भाजपा के 58 सदस्य हैं जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के पास सिर्फ 57 सांसद हैं। मध्यप्रदेश में हुए उपचुनाव के बाद राज्यसभा में निर्वाचित भाजपा सांसद सम्पतिया उइके ने गुरूवार को शपथ ली है।

केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव हुआ जिसमें उइके का चुनाव निर्विरोध हो गया है। राज्य सभा में कुल 245 सीटें हैं।

राज्यसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद भाजपा अभी यहां बहुमत से दूर है। यहां उल्लेख कर दें कि इसी महीने पश्चिम बंगाल और गुजरात की राज्य सभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। पश्चिम बंगाल में राज्य सभा की छह और गुजरात में तीन सीटें खाली होने वाली हैं। इन सीटों के लिए अगले सप्ताह चुनाव होने वालें हैं।

अगले मंगलवार को राज्यसभा की 9 सीटों के चुनाव होने हैं। इनमें से 6 पश्चिम बंगाल से हैं और तीन गुजरात से हैं। इस चुनाव से बीजेपी की बढ़त पर कोई  असर नहीं पड़ेगा। बीजेपी को उम्मीद है कि वह दो सीटें गुजरात की जीत जाएगी और तीसरी सीट पर वह कांग्रेस के अहमद पटेल को जीतने नहीं देना चाहती है।

Samachar First

Recent Posts

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

8 hours ago

मानसूनः डीसी ने अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में मुस्तैद रहने के दिए निर्देश

धर्मशाला, 06 जुलाई: कांगड़ा जिला में लगातार जारी बारिश को लेकर प्रशासन पूरी तरह से…

8 hours ago

पश्चिम बंगाल में महिलाओं से हिंसा के खिलाफ शिमला में महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा के विरोध में निर्मात्री ट्रस्ट ने…

8 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेन्द्र वर्मा जनता के सामने हुए भावुक

हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डा पुष्पेन्द्र वर्मा की देर शाम को हुई फरनोहल…

8 hours ago

शिमला में धूमधाम से मनाया गया तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का जन्मदिवस

शिमला में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का 89वां जन्मदिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।…

8 hours ago

नगरोटा में 4 दिवसीय बाल मेले का होगा भव्य आयोजन: बाली

धर्मशाला, 06 जुलाई: नगरोटा में विकास पुरूष जीएस बाली की जयंती के उपलक्ष्य पर 24…

8 hours ago