‘इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट कांग्रेस का कल्चर, चारों सीटों पर फिर जीत दर्ज करेगी BJP’

<p>शिमला में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मलेन में शिमला संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने कहा कि लोगों में भाजपा को लेकर काफी अच्छा रुझान है। कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल धनीराम शाण्डिल पर वार करते हुए सुरेश कश्यप ने कहा कि इस बार दो सैनिकों के बीच की लड़ाई है। एक तरफ सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली पार्टी के सैनिक है तो दूसरी तरफ सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाली पार्टी के प्रत्याशी है। जिससे साफ़ होता है कि जीत देशभक्त की होगी। वहीं, हाटी समुदाय के लोगों की मांग को भी बीजेपी सांसद ने अच्छे से उठाया है और आगे भी उनकी मांग को बीजेपी सांसद उठाएंगे।</p>

<p>वहीं सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस व्यापार करने वाली पार्टी है। कांग्रेस के पास हिमाचल प्रदेश में चुनाव लड़ने के प्रत्याशी नहीं बचे हैं। इसलिए पूर्व में बीजेपी से ही संबंध रखने वाले लोगों को कांग्रेस ने टिकट दिए हैं। कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली जाकर उन्हें टिकट न देने की पैरवी कर रहे हैं। जिससे जाहिर होता है कांग्रेस ने पहले ही हार मान ली है और भाजपा एक बार फिर से 4/4 सीटें हिमाचल में जीतेंगे। कांग्रेस ने पांच साल केंद्र की हिमाचल प्रदेश को दी जानी वाली योजनाओं में काम करने के बजाय रोड़े अटकाने का काम किया है।</p>

<p>सुरेश कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनावों के मध्यनजर भाजपा ने हिमाचल में अपने प्रतायाशियो के पक्ष में पहले चरण का प्रचार अभियान लगभग पूरा कर लिया है और दूसरे चरण के प्रचार अभियान में नुक्कड़ नाटकों का दौर भी जल्द शुरू होने वाला है।देश मे एक बार फिर से मोदी लहर है लोग नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाह रह रहे हैं।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(645).png” style=”height:1040px; width:800px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

2 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

4 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

5 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

5 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

6 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

6 hours ago