Follow Us:

“एक दूसरे को आपस मे लड़ाकर राज करती थी कांग्रेस, BJP ने बढ़ाया भाईचारा”

पी. चंद |

शिमला में रिज मैदान पर भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने का जश्न मनाने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा सरकार का गुणगान किया और मुख्यमंत्री जयराम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के इरादे मज़बूत हैं। सरकार ऐसा कानून लाई है कि यदि कोई आतंकवादी देश छोड़ जाता है उसको देश में लाया जा सकता है। छोटी सी अवधि में बड़े-बड़े काम किए, 5 माह में ही नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) आया। हिमाचल ने दो साल में कई आयामों को छुआ है।

नड्डा ने कहा कि खुले दरबार मे रिपोर्ट कार्ड रखने का काम भाजपा ने किया। इससे पहले कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। क्योंकि कांग्रेस एक दूसरे को आपस मे लड़ाकर राज करती थी। देश में भाजपा के अलावा दूसरी सरकारों ने देने के बजाए लेने का काम किया। हिमाचल को अटल ने औद्योगिक पैकेज 10 साल के लिए दिया था। लेकिन कांग्रेस ने इसे 7 साल में ही खत्म कर दिया। हिमाचल को पहाड़ी राज्यों की तर्ज पर 2014 में मोदी ने विशेष पैकेज दिया। एम्स हिमाचल को मिला। हिमाचल को पिछले 3 सालों  में 3 नए मेडिकल कॉलेज दिए गए। सरकार डबल इंजन के साथ चल रही है।